मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- चाइनीज मांझे से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने आला अधिकारियों के निर्देश पर शाम के समय चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के चेकिंग अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों छोड़कर भाग गए। गुरुवार की शाम थाना प्रभारी जयवीर सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार चाइनीज मांझे से बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत कस्बे में अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया, लेकिन कस्बे में कहीं पर भी चाइनीज मांझा दुकानों पर बिकता हुआ नहीं पाया गया। थाना प्रभारी ने ऐसे दुकानदारों को चाइनीज मांझा बेचने पर कड़ी कार्रवा...