हाजीपुर, फरवरी 21 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर थाना क्षेत्र के मिरमपुर गांव में जमीन मापी के दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। हालांकि इस दौरान आरोपित फरार होने में कामयाब हो गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अबधेश कुमार ने बताया की मिरमपुर में दो पक्षों के बीच सरकारी अमीन द्वारा जमीन मापी हो रही थी। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक पक्ष ललन राय के घर पर छापेमारी कर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया की इस मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। जानकारी के अनुसार मिरमपुर निवासी बिरल राय एवं मिश्री ...