रुद्रपुर, फरवरी 18 -- सितारगंज। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों की रोकथाम तथा आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बुधवार को ग्राम सरकड़ा में आयोजित बैठक में समाज में व्याप्त महिला संबंधी अपराधों, नशें से उत्पन्न अपराधों तथा नशें की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी व लिंक साझा न करने, संदिग्ध फोन से सतर्क रहने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही, उन्होंने किराएदार सत्यापन की अनिवार्यता, विदेश भेजने के नाम पर होने वाली ठगी, जमीन संबंधी धोखाधड़ी आदि मामलों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि ...