फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- थाना रसूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जैन मंदिर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम राजेन्द्र पुत्र निरोत्तम सिंह बताया है। वह पठान मौहल्ला थाना फतेहाबाद कमिश्नरेट जिला आगरा का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पुलिस को राजेंद्र की गैंगस्टर के मामले में तलाश थी। उसके खिलाफ थाने पर धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...