पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम या चोरी हुए 115 मोबाइलों को पुलिस ने खेज निकाला। बरामद इन मोबाइलों की कुल कीमत 28 लाख 75 हजार रूपये है। अपने कार्यालय में एसपी स्वीटी सहरावत ने बरामद मोबाइलों के असली धारकों को उनका मोबाइल लौटाया। गुम हुए मोबाइल को वापस पाकर उनके धारकों ने प्रसन्नता जाहिर की एवं पुलिस को इसके लिए साधुवाद दिया। एसपी ने बताया कि मोबाइल बरामद करने में सीईआईआर पोर्टल की मदद ली गई थी। कुल मोबाइल में से 89 मोबाइल सीईआईआर पोर्टल के जरिए बरामद किए गए हैं। इसके लिए थाना की पुलिस के साथ टेक्नीकल सेल की टीम ने बेहतर कार्य किए। खासकर बतौर नोडल पदाधिकारी सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत, केहाट थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक एवं भवानीपुर के अपर थानाध्यक्ष पल्लवी ...