चम्पावत, दिसम्बर 12 -- चम्पावत। पुलिस की साइबर सेल ने खोए हुए 37 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कोतवाली पुलिस खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की थी। बरामद फोन की कीमत करीब 4.62 लाख रुपये है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि सीओ टनकपुर वंदना वर्मा के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में कोतवाली टनकपुर की विशेष टीम ने सर्विलांस सेल और पोर्टल की मदद से खोए हुए मोबाइल फोनों की लोकेशन ट्रेस कर कुल 37 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...