उरई, नवम्बर 28 -- कोंच। आटो से उतरते समय गिरे महिला के पर्स को नदीगांव पुलिस ने खोज निकाला और महिला को बुला उसे सौंप दिया। नदीगांव के ग्राम घिलोर की रहने वाली विनीता शुक्रवार को बजरिया में आटो से उतरी तभी पर्स गिर गया। पर्स में कागजात सहित 10 हजार रुपये थे। जब पर्स गिरने का एहसास हुआ तो वह पर्स ढूंढने लगीं लेकिन पर्स नहीं मिला।। जिस पर विनीता ने कोतवाली पहुंच सूचना दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने पुलिस को खोजबीन के लिए भेजा। कोबरा कांस्टेबल ने घटनास्थल के नजदीक लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पर्स की जानकारी प्राप्त की जिसके आधार पर गुम हुआ पर्स मिला जिसे कोतवाली लाकर बिनीता को सौंपा और उनसे पर्स चैक करने को कहा जिसमें बिनीता को कागजात सहित 10 हजार रुपये रखे हुए मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.