पौड़ी, नवम्बर 28 -- ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी आर्थिक नुकसान के चलते परेशान होकर घर से हरिद्वार गई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करने के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि बीती 25 नवंबर को कोतवाली पौड़ी में चौबट्टाखाल के एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करावाई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री घर से पोस्ट ऑफिस ड्यूटी के लिए गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पौड़ी में गुमशुदगी दर्ज की गई। एसएसपी ने पुलिस टीम बनाते हुए जल्द युवती का पता लगाने के निर्देश दिए। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी रविंद्र नेगी और प्रभारी सीआईयू के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। कोतवाल रविंद्र नेगी ने बताया कि गुमशुदा युवती का पता लगाने के लिए सर्विला...