पिथौरागढ़, फरवरी 12 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने एक महिला का गिरा हुआ सोने का मंगलसूत्र लौटाकर उसे राहत पहुंचाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को यातायात ड्यूटी पर तैनात अपर उपनिरीक्षक कैलाश सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, होमगार्ड प्रेम चंद्र कापड़ी को देव सिंह पार्किंग से धर्मशाला लाइन सड़क पर एक सोने का मंगलसूत्र गिरा हुआ मिला। जिसके बाद संबंधित महिला के बताए पहचान चिन्हों का सत्यापन कर पुलिस ने मंगलसूत्र महिला को लौटा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...