अल्मोड़ा, दिसम्बर 14 -- ऑपरेशन भल छौ के तहत थाना-चौकी पुलिस ने गांव-गांव जाकर एकल बुजुर्गों का हाल जाना। इसी के तहत चौखुटिया कोतवाल अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुजुर्गों से मुलाकात की। उनकी कुशल छेम की जानकारी लेकर उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, कोतवाली चौखुटिया फोन नंबर उपलब्ध कराए। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 112 में सूचना देने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...