फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- थाना दक्षिण के उपनिरीक्षक योगेश कुमार हमराहों के साथ सुहाग नगर में गश्त पर थे। इस दौरान मरघटी हिमायूंपुर से नगला पचिया जाने वाले मार्ग पर पीपल के पेड़ के नीचे एक संदिग्ध को बैठा देखा। संदेह होने पर जब उसे टोका तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास 66 पारदर्शी पन्नी में गांजा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा निवासी टावर वाली गली बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...