रुडकी, मार्च 28 -- गुरुवार रात लक्सर कोतवाली के एसआई दीपक चौधरी, सिपाही कपिन देव व जगत सिंह की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खड़ंजा कुतुबपुर से जैतपुर जाने वाली सड़क किनारे के एक खेत में दबिश दी। दबिश में वहां खड़ंजा गांव निवासी वसीम पुत्र मुस्तकीम, फुरकान पुत्र बरकत, ऐजाज पुत्र अय्यूब और जुल्फान पुत्र नूर हसन जुआ खेलते मिले। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 13850 रुपये और ताश की गड्डी मिली है। पुलिस चारों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.