हापुड़, फरवरी 2 -- थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को बंबा बढ़ मार्ग पर हुई कुंडल लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दो बदमाशों को रविवार रात गालंद नहर से गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर पांच सोने के कुंडल, एक बाइक, तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद किया। पकड़े गए बदमाश जिला गाजियाबाद थाना मसूरी चांद कॉलोनी निवासी इकराम उर्फ पप्पू और जिला हापुड़ थाना बहादुरगढ़ गांव लुहारी निवासी सुहैल है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि 15 जनवरी को बंबा बढ़ मार्ग पर सुबह मंदिर जा रही वृद्धा कमलेश देवी से इकराम और सुहैल ने कान के कुंडल लूट लिए और मौके से फरार हो गए थे। उनके पुत्र प्रशांत शर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना में तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी। रविवार रात सूचना मिली कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.