गिरडीह, जनवरी 28 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह पंचायत स्थित परसौनी गांव के एक कुंए से एक अधेड़ का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान परसौनी निवासी 60 वर्षीय भुनेश्वर राय पिता स्व यमुना राय के रूप में की गई है। मृतक को तीन पुत्री व दो पुत्र है। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वो गायब था। गुरुवार की रात उसके नतनी का जन्मोत्सव था। शुक्रवार अहले सुबह वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला फिर वापस नहीं लौटा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि शुक्रवार को ही वह कुंए में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन लगातार आसपास के क्षेत्रों में खोज खबर ले रहे थे। घटना की जानकारी तब मिली। जब एक किसान अपने खेत को पटाने के लिए उसमें डीजल मशीन लगाने लगा। तभी लाश पर उसकी नजर पड़ी। बाद में इसकी सूचना गावां थाना को दी गई। गावां थाना प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.