पिथौरागढ़, मई 3 -- बेरीनाग। नगर के चौकोड़ी में शनिवार को थानाध्यक्ष महेश जोशी ने क्षेत्र के होटल व्यवसायी और होम स्टे संचालकों के साथ बैठक की। बैठक मे उन्होने होटल संचालकों और होमस्टे संचालकों से बिना आईडी के कमरा नहीं देने,नाबालिगों के आने पर पुलिस को सूचना देने,विदेशी नागरिकों को बिना फार्म सी के कमरा नहीं देने और संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर उसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। उन्होने इस दौरान होटलों में कार्य करने वाले लोगों का पुलिस सत्यापन करने,क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि और अवैध कार्य होने पर सूचना पुलिस को देने की,क्षेत्र के मकान मालिकों से अपने किरायेदारों का सत्यापन करने और बिना सत्यापन के कमरा नहीं देने की अपील की। उन्होने होटल और होम स्टेट संचालकों की समस्याओं भी सुनी। इस मौके पर चौकोडी चौकी प्रभारी पूजा महरा, हेड कांस्टेबल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.