बदायूं, दिसम्बर 24 -- कुंवरगांव। थाना परिसर में मंगलवार को डिजीटल वालेंटियर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी से आग्रह किया गया कि किसी आकस्मिक घटना क्षेत्र या किसी प्रकार की अफवाह फैलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक समस्या होने पर दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने और सोशल मीडिया पर प्रसारित झूठी अफवाहों का खंडन कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार कौशिक ने कहा कि पुलिस जनता की मित्र के रूप में कार्य करती है। इसीलिए आम नागरिकों से मेरी अपील है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और घटनाक्रम के बारे में पुलिस को त्वरित सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.