बागेश्वर, दिसम्बर 2 -- जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान पर है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में रात में भी पैदल गश्त, वाहन चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। एमवी एक्ट के तहत 37 वाहन चालकों का चालान किया गया, जबकि 11 वाहनों को कोर्ट का चालान भेजा गया। धार्मिक तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक हुड़दंग तथा अशांत व्यवहार करने वाले 21 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में घूम रहे 12 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.