सीवान, दिसम्बर 8 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जामोबाजार थाने की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में थाना क्षेत्र के राछोपाली निवासी मंटू चौरसिया व मनोज कुमार चौरसिया है। पुलिस ने जांच के दौरान इनके पास से कुल 4.900 किलोग्राम गांजा व दो मोबाइल फोन बरामद किया है। इनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राछोपाली निवासी मंटू चौरसिया व मनोज कुमार चौरसिया अपने घर पर भारी मात्रा में गांजा रखकर अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लगभग 4.900 किलो गांजा व दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। ...