उरई, मार्च 19 -- कोंच। कोतवाली पुलिस ने नगर में पैदल गश्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान चाक चौराहों व मेन बाजारों में लोगों से संवाद भी किया। सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे की अगुवाई में पुलिस बल नगर की सड़कों पर निकला। पुलिस बल ने नगर के प्रमुख बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पैदल गश्त किया और दुकानदारों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सभी लोग अपना काम निर्भीक होकर करें, अफवाहों से बचें, पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद है। सीओ का यह पैदल मार्च कोतवाली से चलकर नगर के सभी प्रमुख मार्गों और बाजारों से गुजरा। इस दौरान उपनिरीक्षक संतराम सिंह कुशवाहा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.