दुमका, फरवरी 16 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़:रामगढ़ मे बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रामगढ़ पुलिस हमेशा एक्टिव मोड में रही है। बीते रविवार को रंगदारी मांगने व लेवी वसूलने के विरुद्ध रामगढ़ थाने की पुलिस ने तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विदित हो कि पिछले तीन-चार दिनों से गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि नोनीहाट- सिन्दुरिया में रोड बनाने वाले कम्पनी के ठेकेदारों से कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी एवं लेवी वसूली हेतु धमकी दिया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित क्षेत्रों के चौकीदारों एवं गुप्तचर तैनात करते हुए निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को 15 फ़रवरी को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम नौखेता पहाड़ के पास 05-06 व्यक्ति इकट्ठा होकर अपराधिक योजना बना रहे हैं तथा उनलोगो के पास अग्नेयास्त्र भी देखा गया है। इस सूचना के संबंध ...