काशीपुर, फरवरी 24 -- काशीपुर। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस की टीम ने छात्राओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया। पुलिसकर्मियों के द्वारा छात्राओं को विभिन्न तरह के अपराधों से बचने व पुलिस से हेल्प कैसे मांगी जाती है। उसके बारे में जानकारी दी गई। मंगलवार को खालिक कॉलोनी स्थित रियान इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस के द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत अध्यापिकाओं व छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान, डायल 112, आपातकालीन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा पुलिस के द्वारा यातायात के नियमों के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.