चतरा, जून 14 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मारंगी गांव में शनिवार को कुआं से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक की पहचान कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव का 25 वर्षीय राजेश भुईंया के रूप में हुई। मालूम हो कि मृतक मारंगी गांव अपने बहनोई राजू भुईंया के घर 10 दिन पूर्व आया था। शुक्रवार की रात्रि में शराब पीकर कुआं के पास सोने चला गया। शराब के नशे में वह कुआं में जा गिरा। जिससे इसकी मौत हो गया। ग्रमीणों ने बताया कि प्रतिदिन रात में शराब पीकर कुआं के पास ही सोता था। सुबह ग्रामीणों ने कुएं में युवक का शव देखा तो जाकर पुलिस व उसके परिजनों की सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए पुलिस प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.