पिथौरागढ़, जनवरी 11 -- पिथौरागढ़। शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने तीन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है। जाजरदेवल में पुलिस ने वाहन चालक हुकुम सिंह, नाचनी में वाहन चालक जगत सिंह, बलुवाकोट में वाहन चालक सुनील कुमार ऐरी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है, वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 104 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...