संभल, जून 13 -- भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के उस ट्रक को जब्त कर लिया है जो शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी कारोबारी से जबरन दूसरे के नाम रजिस्टर्ड करा दिया था। पीड़ित कारोबारी ने कपिल सिंघल समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके कई वाहनों को छीनकर बेच दिया है और कई वाहनों को जबरन अपने व परिचितों के नाम पर ट्रांसफर करा लिया है। शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी कारोबारी विपुल गुप्ता और भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के बीच संपत्ति आदि को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित विपुल गुप्ता ने कपिल सिंघल, उनके बेटे सार्थक सिंघल समेत 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और जबरन ट्रक व अन्य वाहन ट्रांसफर करा लेने के साथ ही स्कॉर्पियो समेत कई वाहन जबरन छीन लेने का आरोप लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.