मेरठ, जनवरी 20 -- विभिन्न मुद्दों को लेकर सरधना और मवाना में प्रदर्शन करने से पहले ही कांग्रेसियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी को उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने एनएएस कॉलेज रोड पर उनके आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया और प्रदर्शन के लिए नहीं जाने दिया। कांग्रेसियों के कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भाटी के आवास पर एकत्रित होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही कांग्रेसी प्रदर्शन करने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। बाद में कांग्रेसियों ने ज्ञापन वहीं पर सौंप दिया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भाटी, सैय्यद आमिर रजा, उदयवीर त्यागी, राकेश कुशवाहा, योगी जाटव, एसके शाहरुख रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.