मोतिहारी, फरवरी 21 -- कुंडवाचैनपुर। कुंडवाचैनपुर पुलिस व एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा पर स्थित परसा काली मंदिर के पास से कट्टा के साथ एक युवक को पकड़ा है। युवक बाइक के सीट के नीचे पॉलीथिन में बांधकर कट्टा ले जा रहा था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से हथियार की खेप आने वाली है। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के निरीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में एसएसबी वो पुलिस ने चेकिंग शुरू की। दोपहर तीन बजे के करीब नेपाल की ओर से एक बाईक आती दिखी।शंका होने पर जब चेक किया गया तो उसके बाईक से कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक चिरैया थाना क्षेत्र के मोहदीपुर का बिरंजन कुमार है । थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...