मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- पुरकाजी।पुलिस ने खादर क्षेत्र में अभियान चलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव सुहेली के जंगल में अवैध रूप से भट्टी बनाकर शराब तैयार की जा रही है। पुलिस ने एक टीम गठित कर छापा मारा। जहां पुलिस ने मौके से 20 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, एक गैस सिलेंडर व यूरिया बरामद किया है। मौके से पुलिस ने कारज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी सुहेली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.