औरंगाबाद, मई 2 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना की पुलिस ने इमामगंज गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी है। अपर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने जानकारी दी कि वारंटी को न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे बहादुरपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दाउदनगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। अपर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति दाउदनगर थाना कांड में नामजद अभियुक्त है। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...