महाराजगंज, फरवरी 1 -- सिन्दुरिया। सिन्दुरिया क्षेत्र के चिउटहा के पास ओवरलोड ईंट लाद कर आ रही तीन ट्रैक्टर-ट्राली को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह तथा चौकी प्रभारी चिउटहा सारिका सिंह ने वाहनों की जांच के दौरान अवैध पाए जाने पर सीज कर दिया। चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट में कार्रवाई की गयी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह बताया कि एक ट्रैक्टर ट्राली अमडीहा ईट भट्ठा से तथा दो ट्रैक्टर ट्राली चैनकाली ईट भट्ठा से ईट लाद कर आ रही थी। चिउटहा में जांच के दौरान तीनों ट्रैक्टर ट्राली पर तीन तीन हजार से अधिक ईट लदा मिला, जो नियम विरुद्ध है। साथ ही तीनो चालकों के पास कोई भी कागजात नहीं थे। ओवरलोडिंग में पकड़ी गयी गाड़ियों को सीज करते हुए सिन्दुरिया थाना पर लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...