पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- पिथौरागढ़। न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अलग-अलग टीमों ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। बताया कि मोहम्मद जफर पर धौखाधड़ी व जगदीश राम कोहली और राजेश कुमार पर चैक बाउंस के मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बार-बार समन भेजने पर भी प्रस्तुत न होने पर तीनोंके खिलाफ वारंट जारी हुआ। जफर को टीम ने काशीपुर पहुंचकर गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...