पूर्णिया, फरवरी 21 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण को लेकर कार्रवाई की है। नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड नंबर 2 माधवनगर कुड़िया टोला में तैयार किये जा रहे एक हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुड़िया टोला में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही छापेमारी करते हुए अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट किया गया । थानाध्यक्ष ने बताया कि अर्धनिर्मित शराब किसकर थी, इसका पता लगाया जा रहा है। बहुत जल्द शराब कारोबारी पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...