रामपुर, नवम्बर 16 -- शनिवार की देर रात उपनिरीक्षक लईक अहमद और उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह पुलिस टीम के साथ कस्बा स्वार क्षेत्र में गश्त व चेकिंग अभियान पर थे। बिलासपुर रोड स्थित हाता चौहान चौक के पास पुलिस टीम को एक युवक मोहब्बत नगर रोड की ओर से आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम असलम पुत्र दुल्हा जान, निवासी मोहल्ला अगलगा थाना स्वार बताया। उसकी तलाशी लेने उसके पास से 12 बोर का तमंचा और जेब से एक कारतूस बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...