रामपुर, मार्च 12 -- अजीमनगर पुलिस ने मंगलवार को पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल के नेतृत्व में पुलिस ने करीब एक दर्जन गांवों में पैदल मार्च किया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों से एक दूसरे के त्योहार को मिलजुल कर मनाने की अपील की। इस मौके पर उप निरीक्षक विकास राजपूत, चौकी इंचार्ज रजनीश यादव, चौकी इंचार्ज संदीप कुमार, उप निरीक्षक संतोष कुमार, कॉन्स्टेबल विनय कुमार, शिव यादव आदि पुलिस बल मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.