जहानाबाद, फरवरी 14 -- काको, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे। अभियान में काको थाने की पुलिस ने एक इस्तेहार वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी तिताइ बिगहा निवासी सैलून मांझी बताया जाता है। इस मामले में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सैलून मांझी लम्बे समय से फरार चल रहा था। इसके कारण उसपर कोर्ट से इस्तेहार वारंट निर्गत था। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वह घर पर आया हुआ है। एक टीम गठन कर की गई छापेमारी में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...