फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद। बीते माह एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में निजी एंबुलेंस के प्रयोग का आरोप लगने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने बीके अस्पताल पहुंचकर यहां खड़े रहने वाले एंबुलेंस चालकों का ब्योरा जुटाया। वहीं, उनके वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच की। हालांकि पुलिस जांच में साहमूहिक दुष्कर्म वैन में होना पाया गया था। बता दें कि 29 दिसंबर की देर रात महिला ने वैन सवारों से लिफ्ट ली थी। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में पीड़िता को चलती वैन से फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...