लोहरदगा, नवम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के आदेशानुसार जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित बक्सीडीपा के समीप एएसआई किरण पंडित की अगुवाई में वाहन जांच अभियान चलाया गया। अवैध गतिविधि और दुर्घटना की रोकथाम के लिए चले अभियान के दौरान दोपहिया व चार पहिया वाहनों के सभी प्रकार का कागजात डिक्की,थैला व अन्य समानों की जांच की गई। तथा नियमों के पालन कर वाहन चलाने और वाहन से सम्बंधित सभी तरह कागजात साथ लेकर चलने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निरदर्शानुसार लगातार वाहन जांच अभियान क्षेत्र में अगले आदेश तक चलाया जाएगा। वाहन जांच के दौरान लोगो से अपील करते हुए कहा गया कि सड़क सुरक्षा का पालन करते हुए वाहन चलाएं और वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.