पलामू, जनवरी 20 -- पाटन। पुलिस ने पाटन थाना से संबंधित एक मामले में फरार चल रहे सिरमा के दो फरारी के घर इश्तेहार चिपकाया। एसआइ आदित्य प्रसाद ने पुलिस बल के साथ सिरमा गांव के जुबैर अंसारी तथा तस्किम अंसारी के घर गवाहों के उपस्थिति में न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार को चिपकाया। एसआइ आदित्य प्रसाद ने इश्तेहार चिपकाकर वारंटी को कोर्ट में तारीख पर पेश होने की सार्वजनिक सूचना दी है। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...