पिथौरागढ़, नवम्बर 6 -- पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने आईटीआई ग्राउंड में आयोजित मल्लिकार्जुन महोत्सव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस महोत्सव में पहुंची। इस मौके पर थानाध्यक्ष कम्बोज ने मौजूद बच्चों व अन्य लोगों को वर्तमान समय में बढ़ नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। साथ ही सोशल मीडिया अपराधों के प्रति भी सचेत किया। कहा कि वर्तमान समय में साइबर ठग डिजिटल माध्यम से लोगों को ठग रहे। साथ ही कार्यक्रम के अंत में लोगो को यातायात नियमों का पालन करने व वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.