पिथौरागढ़, सितम्बर 6 -- पिथौरागढ़। जौलजीबी पुलिस ने बैठक का आयोजन किया। कोतवाली अपर उपनिरीक्षक अशोक चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक में लोगों ने जाम की समस्या, बाजार में पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने तथा सुरक्षा के अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी ने कहा कि समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...