लातेहार, दिसम्बर 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी के तहत जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंडारम और मारी के बीच वन क्षेत्र वाले भूमि में लगी करीब 03 एकड़ अफीम के खेती को ट्रैक्टर के मदद से नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि उस इलाके में वन भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर ग्रामीणों की अवैध रूप से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की। कहा कि अगर कोई खेती करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। वन भूमि पर अफीम की खेती करने वालों को पुलिस चिन्हित कर रही है। बता दें कि अवैध रूप से अफीम की जा रही खेती को रोकने के लिए पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.