सिमडेगा, फरवरी 21 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हेठमा पंचायत के सागजोर में शुक्रवार की रात अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त किया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि सागजोर में दो ट्रैक्टर के द्वारा अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने सूचना के सत्यापन हेतु एसआई अजेंद्र कुमार सिंह को घटनास्थल भेजा। पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर दो ट्रैक्टर जब्त कर लिया। इधर पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक फरार हो गए। पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...