हरदोई, अगस्त 29 -- शाहाबाद। कोतवाली पुलिस ने गर्रा नदी के किनारे बने एक कमरे में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। बुधवार शाम उपनिरीक्षक लाखन सिंह, अनिल कुमार और अमित कुमार सिंह उधरनपुर बैरियर पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी ग्राम बेहटाकोला के बाहर गर्रा नदी किनारे बने कमरे में पुलिस टीम पहुंची। अर्ध खुले दरवाजे से झांकने पर अंदर एक व्यक्ति कोयला जलाता और दूसरा हथौड़े से लोहा पीटता दिखा। कमरे में अधबने शस्त्र और उपकरण बिखरे पड़े थे। दबिश देकर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बोरी से एक तमंचा, एक देसी राइफल (315 बोर, मरम्मत योग्य), एक पुराना तमंचा (12 बोर), एक अधबना तमंचा (315 बोर) और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.