सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- चांदा, संवाददाता। शुक्रवार की रात में चांदा पुलिस ने अमन यादव हत्याकांड के नामजद आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बीते शनिवार को अमन का ईशीपुर अरजो हाईवे से कुछ लोगों ने चौपहिया वाहन से अपहरण कर लिया था। बाद में उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि अमन यादव हत्याकांड का नामजद आरोपी पवन यादव (22) पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी ग्राम नरैनी सफीपुर थाना चांदा एक अन्य आरोपी के साथ लखनऊ-वाराणसी हाईवे फोरलेन से भागने के फिराक में है। पुलिस ने काम्बिंग करके हाईवे के महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन मोड़ कोथरा के पास से मुठभेड़ में पवन यादव को दबोच लिया। मुठभेड़ में जब आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया तो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प...