फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर लगभग 7 दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन सभी को जेल भेजा है। पुलिस ने देर रात 12 से प्रातः 5 बजे तक धर पकड़ अभियान चलाया। पुलिस के अभियान से कई क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। अभियुक्तों में पूरी रात भगदड़ मची रही। पुलिस ने अभियान में 83 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें 82 एनबीडब्ल्यू तथा 01 एस आर अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान थाना उत्तर पुलिस ने 2, दक्षिण ने 5, रसूलपुर ने 07, रामगढ़ ने 5, टूण्डला ने 7, पचोखरा ने 3, नारखी ने 4, नगला सिंघी ने 1, सिरसागंज ने 10, नगला खंगर ने 2, नसीरपुर ने 1, अरांव ने 1, शिकोहाबाद ने 13, मक्खनपुर ने 5, जसराना ने 5, फरिहा ने 3, मटसेना ने 5, लाइनपार ने 2, बसई मौहम्मदपुर ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.