फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर तीन दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो वांछित अभियुक्त शामिल हैं। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात वारंटियों की धरपकड़ को अभियान चलाया। पुलिस का अभियान रात 12 से प्रातः 5 बजे तक चला। पुलिस की धरपकड़ कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें 44 एनबीडब्ल्यू तथा 2 वांछित अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। अभियान में थाना उत्तर पुलिस ने 4,दक्षिण्र ने 4, रसूलपुर ने 4, टूण्डला ने 2, रजावली ने 5, नारखी ने 1,नगला सिंघी ने 2, सिरसागंज ने 2, नगला खंगर ने 1, नसीरपुर ने 2, शिकोहाबाद ने 3, खैरगढ़ ने 3, जसराना ने 1, एका ने 4, फरिहा ने 2, मटसेना ने 2, लाइनपा...