हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर में मोकरमपुर दियारा नदी के किनारे जंगलों में अवैध देसी शराब भट्ठी चलाने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 4 देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया। करीब 5000 लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाने के एएसआई मोती पासवान एवं पुलिस टीम के साथ पहुंच कर मोकरमपुर दियारा के नदी किनारे जंगलों में अवैध 4 देसी शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। करीब 5000 लीटर कच्चा जावा नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। राघोपुर-01-मोकरमपुर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.