लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- कोतवाली पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया। नौ वारंटियों कोगिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस ने गुरुवार रात को कैलाश उर्फ गुड्डू भिखारी व बदलूराम हौकना मटेरा, नन्द किशोर अकठी, छोट्टन खरवहिया, विशम्बर निवासी चमारनपुरवा रसूलपुर, होनहार रसूलपुर, कनौजी लाल धारी दास पुरवा, हरीस व राजेश निवासी देवीपुरवा को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा। टीम में उप निरीक्षक पुष्कर वर्मा, रुद्र प्रकाश पाण्डेय, राम गौरव, विनोद दिवेदी, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, शोभित, रविन्द्र सिंह संजीव कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...