हाजीपुर, फरवरी 25 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र चांदपुरा थाने की पुलिस ने दियरा इलाका में छापेमारी अभियान चलाकर देसी शराब बनाने वाले चार भट्ठियों को नष्ट किया। साथ ही छह हजार लीटर अर्द्ध निर्मित देसी चुलाई शराब को भी नष्ट की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि सूचना मिली की खड़गपुर, कुड़वा, बभनगामा, जगदीशपुर बेली के दियरा इलाका में होली पर बेचने के लिए कारोबारियों के द्वारा देसी शराब बनाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ दियारा इलाका में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चार भट्ठी को नष्ट किया गया और छह हजार लीटर अर्द्ध निर्मित देशी चुलाई शराब को भी नष्ट किया गया। हालांकि कारोबारी को पुलिस को आने की भनक लग चुकी थी,जिसके कारण इस कारोबार में संलिप्त एक भी कारोबारी पकड़ में नहीं आया। थानाध्यक...