शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- रोजा, संवाददाता। रोजा पुलिस ने गुरुवार को अफीम की तस्करी में संलिप्त दो तस्करों को पकड़कर उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जलालाबाद थाने के करदौला गांव निवासी उदयवीर लगभग 40 वर्ष को रेलवे ग्राउंड स्लीपर के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध अफीम, एक मोबाइल, एक डीएल और 160 रुपए नकद बरामद हुए। दूसरे तस्कर नीरज, निवासी नौसारा थाना जलालाबाद को बरनई गांव की पुलिया के पास पकड़ा गया। उसके कब्जे से 480 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 810 रुपए नगद बरामद हुए। पूछताछ में उदयवीर ने बताया कि उसने झारखंड से आए व्यक्तियों से अफीम खरीदी और पंजाब के ड्राइवरों को बेचता था, जबकि नीरज ने कहा कि उसने अफीम अपने भाई जनकर से प्राप्त की, जिसे झारखंड से लाया गया था और फि...