मिर्जापुर, मार्च 24 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बजटा गांव के सामने चकिया चौराहे पर शनिवार की रात नौ बजे बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से बाइक चालक की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इस हादसे में प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के सुरवां दलापुर गांव निवासी एखलाक पुत्र रियाज अहमद की तहरीर पर कार्रवाई की गई। सुरवां दलापुर गांव निवासी 21 वर्षीय रियाजुल हक बाइक से अपने पिता शहाबुद्दीन के साथ घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान चकिया चौराहे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से उसकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.